दीप्ति खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
*************************************
‘विश्व भाई दिवस’ विशेष…
भाई का रिश्ता दुनिया में,
होता सबसे मजबूत है
छाँव बने जो कड़ी धूप में,
जाड़े में हल्की धूप है।
बचपन की मीठी यादों का,
वह सबसे प्यारा हिस्सा है
लब पर जो लाए मुस्कान,
वह ऐसा प्यारा किस्सा है।
कभी रूठता, कभी मनाता,
हर सुख-दु:ख में साथ निभाता
हिम्मत बन कर खड़ा साथ में,
हर मुश्किल आसान बनाता।
भाभी का श्रृंगार है जिससे,
माता-पिता का है अभिमान।
राखी का त्योहार है जिससे,
मेरा भाई है मेरी शान॥