दिल्ली।
सुप्रसिद्ध लेखक एवं हिंदी सेवी डॉ. यतीन्द्र कटारिया ‘विद्यालंकार’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘विचार वीथिका’ के नए संस्करण का विमोचन नई दिल्ली स्थित होटल इम्पीरियल में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। राज्यसभा सांसद संजय सेठ, लोकसभा सांसद दीपक प्रकाश तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. नीरज मित्तल द्वारा भी यह संयुक्त रूप से किया गया।
यह कार्यक्रम ‘राजभाषा से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर आयोजित राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के अवसर पर हुआ। श्री पुरी ने राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. कटारिया द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना की एवं शुभकामनाएं दीं।