भोपाल (मप्र)।
आसरा लोक कल्याण संस्था भोपाल (आलोक संजर पूर्व सांसद तथा वेदाशीष श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष) द्वारा नवोदित ग़ज़लकार (दिल्ली) हेमेंदु सिन्हा के प्रथम गज़ल संग्रह का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। ‘बे ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे’ के इस विमोचन समारोह में अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव (संस्थापक अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच) एवं मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव (प्रधान संपादक अक्षरा व आयुक्त-मप्र राज्य निर्वाचन आयोग) रहे। सभी ने विमोचन किया एवं लेखक को शुभकामना दीं।