कुल पृष्ठ दर्शन : 371

You are currently viewing अंतरिक्ष है शान

अंतरिक्ष है शान

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

****************************************************************************

सबसे आगे दौड़ में,हो नित धावक श्रान्त।
शुरु मन्द धावन पथी,नित विजयी बन कान्तll

हार-जीत संघर्ष नित,यात्रा जीवन राह।
डटे रहे जो विघ्न पथ,अंत सफल हो चाहll

चाह सतत नर आलसी,सोच विरत युवजोश।
सीख बिना यायावरित,मद में हो बेहोशll

रनिवासर इसरो जहाँ,तत्पर अनुसंधान।
कहो न नवसिखुआ उसे,पहुँचा मंगलयानll

अस्त्र-शस्त्र दिव्यास्त्र में,अंतरिक्ष है शान।
इसरो नवसिखुआ नहीं,है भारत सम्मानll

आन-बान विज्ञान शान,भारत इसरो संग।
मौन सीख लो बस करो,वैज्ञानिक बदरंगll

आहत है माँ भारती,मनसूबे गद्दार।
बिना ज्ञान वाचालता,करते हाहाकारll

चन्द्रयान अभियान जन,सम्मानित है देश।
इसरो को बधाईयाँ,अभिनंदन संदेशll

जय किसान विज्ञान शान,होगा जय चन्द्रयान।
जीत मिले नवसीख नित,साफल्य बने विज्ञानll

कवि निकुंज आश्चर्य में,देख विरोधी सोच।
ज्ञान न देश विज्ञान का,आलोचन बिन लोचll

लैंडर विक्रम पता चला,चन्द्रयान तस्वीर।
भेजी आर्बिट अभी,बदलेगी तकदीरll

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥

Leave a Reply