दिल्ली।
रविवार को नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में चेतना इंडिया संस्था द्वारा महिला कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वागत इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका जोशी ने किया।
इस सम्मेलन में चर्चित कवित्रियों मधुमोहिनी उपाध्याय, वंदना कुंवर रायजादा, गरिमा संजय व श्रीमती भवतारिणी के साथ-साथ संस्था की उपाध्यक्ष सुश्री मृगनयनी पांडेय ने अपनी रचनाओं से श्रोता समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता वरिष्ठतम कवियत्री डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशक प्रो. बीना शर्मा रहीं। इस मौके पर विजया तिवारी, प्रो. बीना शर्मा, डॉ. सुषमा सिंह, पूजा सक्सेना आदि को शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
संचालन सिद्धार्थ सिंह ने किया।आभार वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी ने व्यक्त किया।