पटियाला (पंजाब)।
स्वाभिमान साहित्यिक मंच ने आभासी रूप से राष्ट्रीय कवि दरबार का आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से माँ दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।
इस कार्यक्रम का संयोजन नरेश कुमार आष्टा ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि सिद्धेश्वर (पटना) ने की।दरबार में कई प्रतिष्ठित कवियों ने प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सिद्धेश्वर, हजारी सिंह, तेज नारायण राय, संपति चौरे ‘स्वाति’ और डॉ. अनुज प्रभात आदि ने माँ दुर्गा की शक्ति का अद्भुत वर्णन किया, साथ ही ग़ज़लें प्रस्तुत की गई।
संचालन जागृति गौड़ ने बखूबी संभाला।