मुम्बई (महाराष्ट्र)।
मीरा रोड (पूर्व) स्थित विरंगुला केंद्र में शनिवार को हुए समारोह में लेखिका रीता दास राम की कृति (काव्य संग्रह) ‘अर्थबोध के सान्निध्य में’ और लेख संग्रह ‘हमारा समाज और हम’ (वैभव प्रकाशन) का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि विजय कुमार ने की।
जनवादी लेखक संघ, ‘अनभै’ पत्रिका और स्वर संगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में कवि विजय कुमार ने लेखिका की रचनात्मक यात्रा को सराहा। लेख संग्रह पर अनिल गौड़ की समीक्षा का वाचन राकेश शर्मा ने किया। अवधेश राय ने इसे वर्जनाओं और शोषण के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।
कार्यक्रम का संचालन कवि रमन मिश्र ने किया। उन्होंने ही सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।