कुल पृष्ठ दर्शन : 20

You are currently viewing टूट रहे समरस वतन

टूट रहे समरस वतन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

तुले तोड़ने चल पड़े, देश धर्म सद्भाव।
ताल बजाते देख जन, काम क्रोथ मद घाव॥

टूट रहे समरस वतन, भाषा जाति समाज।
कहाँ परस्पर मेल अब, कलह द्वेष आगाज॥

गहराती गर्मी कहर, लू बरसाता ताप।
कहीं मौत बन आँधियाँ, कहीं गहन बरसात॥

कीचड़ में खिलते कमल, सहतेक्ष बहु दुर्गन्ध।
धर्म जाति संघर्ष में, बिगड़ रहे सम्बन्ध॥

लोभ घृणा अर्णव लहर, बहे आज इन्सान।
सिसक रही सद्भावना, दुष्कर्मी शैतान॥

भूले निज कर्त्तव्य को, याद रहें अधिकार।
मृगतृष्णा की फाँस में, कहाँ देश उद्धार॥

सत्य अहिंसा मूर्ति जो, ओत-प्रोत जगत तप योग।
महावीर परमार्थ रत, तजे सुख भोग॥

मिले तृप्ति परमार्थ में, मुख उदास मुस्कान।
खिले सुयश पौरुष सुरभि, मातृभूमि सम्मान॥

उद्यम नित परमार्थ में, पायें मन संतोष।
तजे दंभ सत्ता क्षणिक, काम मन रोष॥

तपा रही फिर रवि किरण, चैत्र पूर्व बैसाख।
जले धूप में पाँव फिर, तुली बनाने राख॥

कहाँ भाव सेवा वतन, चहुँ मुख सोच विकास।
लोकतंत्र हिंसा विरत, प्रेम शान्ति सुख भास॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥