कुल पृष्ठ दर्शन : 140

परिचर्चा में साहित्यकार आरती ‘प्रियदर्शिनी’ सम्मानित

गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)l

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मनाए जा रहे ‘राजभाषा पखवाड़ा समारोह २०१९’ के अंतर्गत विशेष हिंदी कार्यशाला,स्वास्थ्य परिचर्चा एवं कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती का आयोजन निर्माण संगठन कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कमलाशिनी तिवारी (राजभाषा अधिकारी ,निर्माण) ने किया। अखिलेश कुमार सिंह (मुख्य अभियंता निर्माण,पश्चिम) ने स्वागत संबोधन से कार्यक्रम का प्रारंभ किया । तकनीकी संगोष्ठी में श्याम बाबू शर्मा (वरिष्ठ अनुवादक) ने गूगल वॉइस टाइपिंग एवं टूल्स पर अपना वक्तव्य दिया। इस मौके पर साहित्यकार श्रीमती आरती ‘प्रियदर्शिनी’ ने कवि दिनकर के जीवन वृतांत एवं रचनाओं पर अपने उदगार व्यक्त किए। रेलवे चिकित्सालय के डॉ. पी.के. पाल ने मधुमेह रोग एवं रक्तचाप पर रोकथाम तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। श्रीमती आरती ‘प्रियदर्शिनी’ को परिचर्चा में राष्ट्रकवि दिनकर पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालने के लिए अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply