प्रो.डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला(मध्यप्रदेश)
**************************************
आज गाँव में गाँव के वीर शहीद नरपत सिंह की प्रतिमा का आनावरण होना है। बड़े-बड़े लोगों का जमघट लगा हुआ है। तभी पुरानी बातें दस्तक देने लगती हैं।
“नरपत तुम छुट्टी लेकर गाँव जा रहे हो, क्यों ?”
“वह इसलिए कि पिताजी को पेरालिसिस अटैक हुआ है, और मेरी बीवी की डिलीवरी भी होना है।” नरपत ने साथी सैनिक मनमीत को जवाब दिया।
“पर अगर कहीं यहाँ तेरी जरूरत पड़ी तो ?” तो मैं उल्टे पाँव लौट आऊँगा। “
“नरपत! बेटे तुम ठीक आ गए, यहाँ तुम्हारी मुझे और बहू दोनों को बहुत जरूरत है।”
२ दिन ही गुजरे थे कि टी.वी. पर न्यूज आई-” पड़ोसी देश से हमारी लड़ाई शुरु हो गई है और सारे सोल्जर्स की छुट्टियाँ रद्द कर उन्हें वापस बुलाया जा रहा है।”
इतना सुनते ही नरपत ने अपना सामान समेटा और वापस जाने लगा। इस पर पिता बोले-“कहाँ जा रहे हो बेटे ?”
“मेरा फर्ज़ मुझे पुकार रहा है। मुझे जाना ही होगा।”
“पर बेटे! अभी फौज से तो तुझे कोई ख़बर आई नहीं ?”
“तो उससे क्या होता है ? आखिर कर्तव्य भी तो कोई चीज होती है।”
नरपत लौट गया, लड़ा और बलिदान हो गया। आज सारा गाँव नरपत पर गर्व कर रहा है, और उसके परिवार की देखभाल कर रहा है।
परिचय–प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे का वर्तमान बसेरा मंडला(मप्र) में है,जबकि स्थायी निवास ज़िला-अशोक नगर में हैL आपका जन्म १९६१ में २५ सितम्बर को ग्राम प्राणपुर(चन्देरी,ज़िला-अशोक नगर, मप्र)में हुआ हैL एम.ए.(इतिहास,प्रावीण्यताधारी), एल-एल.बी सहित पी-एच.डी.(इतिहास)तक शिक्षित डॉ. खरे शासकीय सेवा (प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष)में हैंL करीब चार दशकों में देश के पांच सौ से अधिक प्रकाशनों व विशेषांकों में दस हज़ार से अधिक रचनाएं प्रकाशित हुई हैंL गद्य-पद्य में कुल १७ कृतियां आपके खाते में हैंL साहित्यिक गतिविधि देखें तो आपकी रचनाओं का रेडियो(३८ बार), भोपाल दूरदर्शन (६ बार)सहित कई टी.वी. चैनल से प्रसारण हुआ है। ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं(विशेषांकों)का सम्पादन कर चुके डॉ. खरे सुपरिचित मंचीय हास्य-व्यंग्य कवि तथा संयोजक,संचालक के साथ ही शोध निदेशक,विषय विशेषज्ञ और कई महाविद्यालयों में अध्ययन मंडल के सदस्य रहे हैं। आप एम.ए. की पुस्तकों के लेखक के साथ ही १२५ से अधिक कृतियों में प्राक्कथन -भूमिका का लेखन तथा २५० से अधिक कृतियों की समीक्षा का लेखन कर चुके हैंL राष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में १५० से अधिक शोध पत्रों की प्रस्तुति एवं सम्मेलनों-समारोहों में ३०० से ज्यादा व्याख्यान आदि भी आपके नाम है। सम्मान-अलंकरण-प्रशस्ति पत्र के निमित्त लगभग सभी राज्यों में ६०० से अधिक सारस्वत सम्मान-अवार्ड-अभिनंदन आपकी उपलब्धि है,जिसमें प्रमुख म.प्र. साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार(निबंध-५१० ००)