लखनऊ (उप्र) |
बी.एम.एन. सेवा संस्थान (लखनऊ) ने वार्षिक रूप से वर्ष २०२६ के सापेक्ष १२ सम्मान हेतु घोषणा की है। यह आवेदन ३१ दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार बलदेव मल्ल सम्मान, साहित्य की गद्य विधा (कहानी, लेख, संस्मरण) के लिए, दरियाव मल्ल सम्मान, साहित्य की काव्य विधा (कविता, गीत, ग़ज़ल आदि) के लिए एवं शंकर मल्ल सम्मान, प्रवासी साहित्य के लिए तय है। ऐसे ही सुबाष मल्ल सम्मान, गैर हिंदी क्षेत्र में रहने वाले (जिनकी मातृ भाषा हिंदी नहीं है किंतु हिंदी की सेवा कर रहे हैं) लोगों के लिए,
राम दास सिंह युवा कवियत्री सम्मान (४० वर्ष या उससे कम उम्र के लिए), खड्ग बहादुर मल्ल युवा कहानी सम्मान (४० वर्ष या उससे कम उम्र युवा) महिला/पुरुष के लिए एवं गणेश मल्ल अनुवाद सम्मान (हिंदी से अन्य भाषा या अन्य भाषा से हिंदी में) अनुवाद के लिए) दिया जाना है।
पार्वती मल्ल उपन्यास सम्मान, बंश बहादुर मल्ल यू ट्यूबर/ब्लॉगर, पुरुष सम्मान, पार्वती मल्ल यू ट्यूबर/ ब्लॉगर, महिला, सम्मान, बंश बहादुर मल्ल साहित्य/संगीत/ कला श्री सम्मान और तिलकराजी कुवरि शिक्षिका सम्मान (महिला) शिक्षकों के लिए दिया जाएगा।
उक्त हेतु आवेदन आदि ई-मेल (bmn.samman@gmail.com) पर उपलब्ध कराना है, एवं कोई भी पुस्तक तथा शुल्क नहीं भेजना है।