ठाणे (महाराष्ट्र)।
हिंदी पखवाड़े के दौरान सांस्कृतिक कार्य विभाग, (महाराष्ट्र), राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, लक्ष्य फाउंडेशन व शेठ एन के टी टी जूनियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘बाल अभिव्यक्ति’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के लिए निबंध-लेखन, काव्यपठन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ७५ से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ. दामोदर खडसे, विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह, सुरेश मिश्र, डॉ. जीतेन्द्र पाण्डेय, सुश्री मनीषा ठक्कर व राजेंद्र चव्हाण रहे। निर्णायक ओमप्रकाश तिवारी व प्रो. अंजनी कुमार द्विवेदी रहे। कुशल संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती प्रतिभा पाटील व श्रीमती ललिता नारखेडे ने किया।