भुवनेश्वर (ओडिशा)।
श्रीक्षेत्र राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का पंचम वार्षिक उत्सव भुवनेश्वर में हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कवि, कथाकार, अनुवादक, आलोचक और साहित्यकार एकत्र हुए। इस अवसर पर साहित्यिक पत्रिका ‘शब्दब्रह्म’ के अंक तथा रंगीन पत्रिका ‘बतायन’ का विमोचन किया गया। महोत्सव में पद्मश्री देवी प्रसन्न पटनायक, अश्विनी कुमार, प्रो. सुबोध सरकार, नरेंद्र पुण्डरीक, आलोचक प्रो. प्रफुल्ल कुमार महांती, प्रसन्न कुमार, विश्व हिंदी परिषद ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह सहित अनेक विशिष्ट साहित्यकार उपस्थित रहे।