कुल पृष्ठ दर्शन : 162

मतलब का मेला

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’
धनबाद (झारखण्ड) 
**************************************

इस संसार की करता हूँ मैं बात, 
समय सदा न रहता एक सा साथ
सतयुग, त्रेता और द्वापर बीता, 
बदलते समय अब कलियुग साथ। 

जहां में सबको बदलते देखा,
स्वार्थ के लिए रिश्ते बनते देखा
कभी साथ न छोड़ेंगे कहनेवाले को,
राह मोड़कर मुझसे अलग चलते देखा।

जिन्हें दिल से हमने अपना माना,
उन्हें भी गैरों सा रंग बदलते देखा
निराश मैं सत्य से नाता जोड़े रखा,
स्वयं मैं दीपक-सा जलना सीखा।

कहता ‘राजू’-अब समझ में आ गया है,
यह संसार केवल मतलब का मेला है।
सत्य पथ पर जो सदा ही चलता है,
जहां की भीड़ में वही तो अकेला है॥

परिचय-साहित्यिक नाम `राजूराज झारखण्डी` से पहचाने जाने वाले राजू महतो का निवास झारखण्ड राज्य के जिला धनबाद स्थित गाँव-लोहापिटटी में है। जन्म तारीख १० मई १९७६ और जन्म स्थान धनबाद है। भाषा ज्ञान-हिन्दी का रखने वाले श्री महतो ने स्नातक सहित एलीमेंट्री एजुकेशन (डिप्लोमा) की  शिक्षा प्राप्त की है। साहित्य अलंकार की उपाधि भी हासिल है। आपका कार्यक्षेत्र-नौकरी (विद्यालय में  शिक्षक) है। सामाजिक गतिविधि में आप सामान्य जनकल्याण के कार्य करते हैं। लेखन विधा-कविता एवं लेख है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ देशभक्ति भावना को विकसित करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-प्रेमचन्द जी हैं। विशेषज्ञता-पढ़ाना एवं  कविता लिखना है। देश और हिंदी भाषा के प्रति आपके विचार-“हिंदी हमारे देश का एक अभिन्न अंग है। यह राष्ट्रभाषा के साथ-साथ हमारे देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसका विकास हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए अति आवश्यक है।