उदयपुर (राजस्थान)।
मधुशाला साहित्यिक परिवार एवं सारांश एकेडमी (उदयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में काव्योत्सव-२०२६ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। इसमें देशभर से आए मौलिक रचनाकारों ने शानदार काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मधुशाला साहित्यिक परिवार के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी के संस्थापक जिनेश जैन ने की। डॉ. नारायण सिंह राव मुख्य अतिथि तथा अनिल कुमार भट्ट विशिष्ट अतिथि रहे। संयोजक रुचिका सिंह ने बताया कि शुभारंभ हर्षित पालीवाल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात भारती मेघवाल, प्रियंका पुष्करणा, राधेश्याम एवं कौशल जांगिड़ आदि ने मधुर कविताओं से साहित्यिक वातावरण को सुरमयी बना दिया। परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में दीप्ति तिवारी, महावीर जैन एवं पूजा लोहार ने व्यंग्य रचनाओं से सम-सामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
कुशल संचालन कन्हैया दीवाना ने किया।