पटना (बिहार)।
अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच बिहार इकाई के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह मनाया गया।
सम्मेलन में ३८ जिलों की कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक कविता, ग़ज़ल, मुक्तक आदि का पाठ किया। तत्पश्चात इनको सम्मानित किया गया।
यह राज्य सम्मेलन यूथ हॉस्टल पटना के सभागार में हुआ। महिला काव्य मंच के संस्थापक डॉ. नरेश नाज, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की उपाध्यक्ष कल्याणी कुसुम सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ममता मेहरोत्रा, दूरदर्शन की पूर्व निदेशिका डॉ. रत्ना पुरकायस्थ, मुंबई इकाई अध्यक्ष डॉ. रागिनी प्रसाद, दक्षिण बिहार अध्यक्ष डॉ. मीना कुमारी परिहार एवं उत्तर बिहार अध्यक्ष डॉ. उषा किरण श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। माँ शारदे की वंदना आशा चौधरी ने की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कवित्रियों को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।