भोपाल (मप्र) |
स्पंदन संस्था (भोपाल) द्वारा सम्मानों की श्रृंखला में २०२३ तथा २४ के सम्मानों की घोषणा की गई है। ये सम्मान अगले वर्ष भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में दिए जाएंगे।
संयोजक उर्मिला शिरीष एवं सचिव श्रीमती गायत्री गौड़ ने बताया कि स्पंदन सम्मान २०२३ के अंतर्गत स्पंदन कथा शिखर सम्मान (निरंतर सृजनशील वरिष्ठ साहित्यकार)-डॉ. सूर्यबाला, स्पंदन ललित कला सम्मान (नाट्य मंचन)-व्योमेश शुक्ल और स्पंदन कृति सम्मान (कविता संग्रह) ‘सूरज को अँगूठा के लिए जितेन्द्र श्रीवास्तव को दिया जाएगा। इसी तरह स्पंदन कृति सम्मान उपन्यास ‘जन्म-जन्मांतर’ हेतु विवेक मिश्र, स्पंदन साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान अनंत विजय, स्पंदन आलोचना सम्मान (आलोचना कर्म के लिए) डॉ. अरुण होता तथा स्पंदन युवा पुरस्कार (साहित्य) के लिए अंजुम शर्मा को चयनित किया गया है।
आपके अनुसार स्पंदन सम्मान २०२४ में स्पंदन कथा शिखर सम्मान-श्रीमती चन्द्रकांता, स्पंदन ललित कला सम्मान-सुश्री रचना यादव और स्पंदन कृति सम्मान (कहानी संग्रह) हेतु ‘दुखाँ दी कटोरी, सुखाँ दा छल्ला के लिए डॉ. रूपा सिंह को चुना गया है। स्पंदन कृति सम्मान (कविता संग्रह) ‘स्त्रियाँ घर लौटती हैं’ के लिए विवेक चतुर्वेदी, स्पंदन साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान-जयप्रकाश पाण्डेय, स्पंदन आलोचना सम्मान-सुश्री प्रज्ञा व स्पंदन युवा पुरस्कार (साहित्य)-विशाल पाण्डेय को दिया जाएगा।