श्रीगंगानगर (राजस्थान)।
भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला एवं सामाजिक जागरण को समर्पित संस्था विविधा (सूरतगढ़) की ओर से अब साल २०२६ के लिए ६ विधाओं हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख ३० नवम्बर है।
डॉ. एन.के. सोमाणी (६३५०० ३५६६८) संरक्षक विविधा) के अनुसार स्व. श्रीलक्ष्मण राम सेवटा स्मृति पुरस्कार (हिन्दी कहानी), स्व. कृष्णा देवी कामरा स्मृति पुरस्कार (हिन्दी कविता), स्व. श्री भैरूदान सोमानी स्मृति पुरस्कार (हिन्दी/राजस्थानी उपन्यास), स्व. गोपीदेवी चांडक स्मृति कविता पुरस्कार (राजस्थानी कविता), स्व. श्री जुगल किशोर सोमानी पुरस्कार (हिन्दी/राजस्थानी व्यंग्य) एवं स्व. श्री अर्जुन राम सुथार स्मृति पुरस्कार (किसी भी विधा में प्रथम प्रकाशित कृति-बाल साहित्य को छोड़कर) के लिए प्रविष्टि भेजनी है। ११ हजार ₹, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह इसमें दिया जाएगा। भारत का कोई भी साहित्यकार प्रविष्टि भेज सकता है। इसमें २०२४ व उसके बाद प्रकाशित पुस्तक की ३ प्रतियाँ मय आवेदन-पत्र सहित निर्देशित पते (डॉ. एन. के. सोमाणी, संरक्षक विविधा संस्था, १/९५, पुराना बाजार, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर (राजस्थान) पर भेजनी होंगी।