कुल पृष्ठ दर्शन : 26

You are currently viewing शीला सिद्धांतकर स्मृति सम्मान हेतु पुस्तक आमंत्रित

शीला सिद्धांतकर स्मृति सम्मान हेतु पुस्तक आमंत्रित

दिल्ली।

गत १९ वर्षों से हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में कविता लेखन से महिलाओं की आवाज को बुलंद करने वाली युवा स्त्री कवियों को उनकी रचना विशेष के लिए शीला सिद्धांतकर स्मृति सम्मान दिया जाता रहा है। इस वर्ष भी सम्मान २०२४ के लिए कविता पुस्तकें आमंत्रित की जा रही हैं, जिसके लिए मौलिक रचनाएं १५ मार्च तक भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्ञानचन्द बागड़ी (९३५११५९४०) ने बताया कि यह पुरस्कार ४० वर्ष से कम उम्र की युवा स्त्री कवियों को दिया जाता है, लेकिन विशेष स्थितियों में ५० वर्ष तक भी स्वीकृत है। पुरस्कार के लिए ३ वर्ष के भीतर प्रकाशित मौलिक रचनाएं चुनी जाती हैं, जिसका चयन सम्मानित कवियों और आलोचकों की समिति द्वारा किया जाएगा। पुस्तक निर्देशित पते (शिवमंगल सिद्धांतकर
१, साक्षरा अपार्टमेंट, पश्चिम विहार, नई दिल्ली-११००६३) पर भेजनी है।