हैदराबाद (तेलंगाना)।
साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति (हैदराबाद) की बैठक अनुसार साहित्य गरिमा पुरस्कार-२०२४ हेतु प्रविष्टि आमंत्रित की गई हैं। यह ९ पुरस्कार-सम्मान के लिए अंतिम तारीख ३१ दिसम्बर तक भेज सकते हैं।
पुरस्कार समिति की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अहिल्या मिश्र (९८४९ ७४२८०३) एवं महासचिव डॉ. रमा द्विवेदी (९८४९०२१७४२) ने बताया कि बैठक में मोहित जी को सर्वसम्मति से कार्यकारी महासचिव का दायित्व सौंपा गया। पुरस्कार सम्बन्धी जानकारी अवधेश कुमार सिन्हा ने प्रस्तुत की। अध्यक्ष डॉ. मिश्र ने सभी का स्वागत किया। पुरस्कार-सम्मान में साहित्य गरिमा पुरस्कार हिन्दी में कथेतर साहित्य (संस्मरण, निबंध, आलेख, जीवनी, यात्रा-वृतांत) केवल महिला लेखिकाओं को ही दिया जाएगा। यह पुरस्कार भारत के हिन्दी भाषी प्रदेशों को छोड़कर सभी अहिन्दी भाषी प्रदेशों में मौलिक कृति हेतु दिया जाएगा। इसी तरह पुरस्कार (२१ हजार ₹) सिया सहचरी काव्य सम्मान-२०२ ४′ काव्य विधा (कविता, ग़ज़ल, नज़्म, दोहा, मुक्तक आदि) के लिए भारतीय मौलिक काव्य कृति पर दिया जाएगा। पुरस्कार (१५ हजार ₹)
गरिकिपाटि नरसिम्हा राव सहस्रावधानी तेलुगु अनुवादक पुरस्कार-२०२४′ तेलुगु से हिन्दी में अनुवाद के लिए दिया जाएगा।
पुरस्कार १५ हजार ₹ ‘गरिकिपाटि नरसिम्हा राव सहस्रावधानी हिन्दी अनुवादक पुरस्कार-२०२४’ हिन्दी से तेलुगु में अनुवाद के लिए दिया जाएगा। इसी तरह `शांति अग्रवाल कहानी (उपन्यास लेखन, ११ हजार ₹), श्री आचार्य कृष्णदत्त हिन्दी साहित्य व्यंग्य / लघुकथा लेखन पुरस्कार तथा ‘चंपई माधव कदम हिन्दी लेखन पुरस्कार-२०२४ ′ आदि के लिए भी प्रविष्टि निर्देशित पते (डॉ. अहिल्या मिश्र, ई-५४–शांडिल्य सार्त्रम, मधुरा नगर, हैदराबाद (तेलंगाना) -५०००३८) पर भेजनी हैं।