कुल पृष्ठ दर्शन : 14

You are currently viewing हलचल हो

हलचल हो

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

हलचल हो दिल आलसी, कामचोर लाचार।
भूख प्यास कैसे मिटे, ज्ञानशून्य बेकार॥

अपराधी के हृदय में, हलचल भय कानून।
सख्त हुई सरकार है, खोये दुष्ट जूनून॥

बदलेगी अब फिर फ़िजा, पाक मचेगा शोर।
हलचल पाकी दहशती, भरत वीर चहुँ ओर॥

फिर सीमा पर हलचलें, पाक चली है चाल।
घुसे पुनः जम्मू जमीं, होगा फिर बदहाल॥

धोया चुन-चुन दहशती, भारत वीर जवान।
देख पाक शुरुआत है, हलचल दिल अवसान॥

पाकी गर्दन है फँसा, थल जल नभ के हाथ।
हलचल है पाकी धरा, नहीं आज जग साथ॥

प्रकृति सिद्ध हलचल स्वत:, नहीं बचेगा पाक।
हवनकुंड भारत बना, पाक बनेगा ख़ाक॥

हर पल संकल्पित अटल, अविरत चलें सुकार्य।
हलचल होना सहज मन, प्रथम सफ़र अनिवार्य॥

हलचल जीवन हो खुशी, ख़ुद उद्यम विश्वास।
खिले सफल मुस्कान मुख, सत्ता सुख आभास॥

सुविधा पा हलचल हृदय, पौरुष बिन बेकार।
लक्ष्य सिद्धि सत्कर्म से, विनय शील आचार॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥