लखनऊ (उप्र)।
बी.एम.एन. सेवा संस्थान (लखनऊ) ने वार्षिक रूप से सम्मान की घोषणा की है। इनके (वर्ष २०२४) लिए ५ वर्ग में २८ फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार बलदेव मल्ल सम्मान (कहानी, उपन्यास, लेख, संस्मरण आदि), दरियाव मल्ल सम्मान (कविता, गीत, ग़ज़ल के लिए), शंकर मल्ल सम्मान (प्रवासी साहित्य के लिए), सुबाष मल्ल सम्मान (गैर हिंदी क्षेत्र में रहने वाले हिन्दी सेवी) व रामदास सिंह युवा कवियत्री सम्मान (४० वर्ष या कम उम्र के लिए)-पुरस्कार हेतु नि:शुल्क आवेदन-पत्र स्वयं के विवरण के साथ मेल आईडी (bmn.samman@gmail.com) पर उपलब्ध कराएं जाएं।