कुल पृष्ठ दर्शन : 237

You are currently viewing अकादमी (मुंबई) द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह २३ मार्च को

अकादमी (मुंबई) द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह २३ मार्च को

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह २३ मार्च को रखा गया है। इसके अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार (मंत्री, सांस्कृतिक कार्य, वन, मत्स्य व्यसाय) होंगे। विशेष अतिथि मंगल प्रभात लोढ़ा (मंत्री, पर्यटन, कौशल विकास, महिला व बाल विकास, तथा पालकी मंत्री, मुंबई उपनगर) रहेंगे।
निमंत्रक सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव विकास खारगे (भाप्रसे) ने बताया कि प्रमुख उपस्थिति सांसद श्रीमती पूनम महाजन और विधायक आशीष शेलार की रहेगी। यह आयोजन शाम ५ बजे बांद्रा के रंगशारदा सभागार (के.सी.मार्ग, बांद्रा रिक्लेमेशन) में होगा।

अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे व सदस्य सचिव सचिन निंबालकर ने सस्नेह निमंत्रण देते हुए बताया कि, इस अवसर पर विभिन्न वर्ग में लेखकों को पुरस्कार दिए जाएंगे, साथ ही विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में काव्य-प्रस्तुति भी होगी।

Leave a Reply