कुल पृष्ठ दर्शन : 125

You are currently viewing अभा साहित्य परिषद् की राँची इकाई का उद्घाटन हुआ

अभा साहित्य परिषद् की राँची इकाई का उद्घाटन हुआ

रांची (झारखंड)।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राँची इकाई का उद्घाटन लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में किया गया। शुभारंभ रिम्मी वर्मा द्वारा मंगलाचरण से किया गया। सरस्वती वंदना कविता रानी ने की। इकाई के बैनर का अनावरण परिषद् के झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष प्रशांत करण, महामंत्री डॉ. विजय प्रकाश, आर.एल. सैनी द्वारा किया गया।

इस मौके पर डॉ. राजा राम महतो, विजय रामगढ़िया, एस.के. मिश्रा, पंकज वत्सल व रीता सिंह आदि की उपस्थिति रही। राँची इकाई की अध्यक्ष मनीषा सहाय सुमन ने स्वागत करते हुए भावी योजनाओं से परिचित कराया। इस अवसर पर फाग गीतों व कविताओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन अनुराधा सिंह ‘अनु’ ने किया। मीडिया प्रभारी ऋतुराज वर्षा सहित कवि- कवयित्रियों का भी सम्मान किया गया।

Leave a Reply