कुल पृष्ठ दर्शन : 5

You are currently viewing ‘अवनिज’ स्मृति किस्सा कोताह सम्मान हेतु लघुकथा आमंत्रित

‘अवनिज’ स्मृति किस्सा कोताह सम्मान हेतु लघुकथा आमंत्रित

आगरा (उप्र)।

डॉ. सूबेदार सिंह ‘अवनिज’ स्मृति लघुकथा किस्सा कोताह सम्मान-२०२४ हेतु लघुकथाएं आमंत्रित हैं। इस प्रविष्टि हेतु कोई शुल्क नहीं है, जो ३० जून तक भेजनी होगी। यह सभी आयु वर्ग के हिंदी लेखकों के लिए है।
संयोजक विजयानंद सिंह व किस्सा कोताह केअनुसार लघुकथा पुरस्कार-सम्मान के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा केवल १ मौलिक लघुकथा भेजी जा सकेगी।कुल पुरस्कार राशि १५ हजार ₹ होगी, जिनमें राशि का समायोजन प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित शेष ५ पुरस्कार (प्रत्येक के लिए) के लिए होगा। इसके परिणाम ३१ जुलाई को घोषित किए जाएँगे। प्रविष्टि मेल द्वारा (vijayanandsingh62@gmail.Com)भेजी जानी है।