कुल पृष्ठ दर्शन : 200

You are currently viewing ‘अशोक चक्र’ विजेताओं पर हुआ लगातार १० घंटे दोहों में काव्यपाठ

‘अशोक चक्र’ विजेताओं पर हुआ लगातार १० घंटे दोहों में काव्यपाठ

मंडला (मप्र)।

संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन (गाजियाबाद) द्वारा २० नवम्बर को ‘अशोक चक्र’ विजेताओं पर ऑनलाइन काव्य पाठ आयोजित किया गया। इसमें मंडला से वरिष्ठ साहित्यकार व अनेक कृतियों के सृजक प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे ने कर्नल जसराम सिंह पर दोहों के रूप में शानदार काव्यपाठ किया।
सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकार का पहला आयोजन हुआ है, जब अशोक चक्र विजेताओं पर दोहा छंद में लिखा गया है। रचनाकार इस अनूठे आयोजन हेतु अति उत्सुक रहे। इसमें भारत सहित पूरे विश्व के २०१ रचनाकारों द्वारा मात्र १० घंटे में लिखे गए दोहों का कविता पाठ किया गया। आपने बताया कि संकलित दोहों के आधार पर कालजयी ग्रन्थ का प्रकाशन किया जाएगा।

Leave a Reply