कुल पृष्ठ दर्शन : 141

आचार्य डॉ.लोकेश ‘विश्व शांति पद्म’ से सम्मानित

नई दिल्ली।

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक,प्रसिद्ध लेखक व प्रख्यात जैन आचार्य डॉ.लोकेश जी को संयुक्त राष्ट्रसंघ के ऐतिहासिक चर्च में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्धार्मिक सम्मेलन में ‘विश्व शान्ति पद्म अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वैश्विक सांस्कृतिक व मानवीय मूल्यों के उत्थान तथा विश्व शांति व सदभावना के संवर्धन-संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। आचार्य डॉ.लोकेश जी को प्रशस्ति-पत्र के साथ भारतीय कान्सयूलेट में सामुदायिक संबंधों के प्रमुख देवादसन नैयर,विश्व धर्म संसद की चेयरमैन अधरे कित्गवा व गुरू दिलीप जी के हाथों दिया गया। प्रशस्ति-पत्र का वाचन गुरू दिलीप जी ने किया। ज्ञात हो कि हिंदीभाषा डॉट कॉम(www.hindibhashaa.com) के वरिष्ठ लेखक के रुप में डॉ.लोकेश पर्यावरण पर लेखन के लिए विशेष तौर पर पहचाने जाते हैं।

Leave a Reply