कुल पृष्ठ दर्शन : 88

You are currently viewing इटावा हिंदी सेवा निधि का राष्ट्रीय अधिवेशन १७ दिसम्बर को

इटावा हिंदी सेवा निधि का राष्ट्रीय अधिवेशन १७ दिसम्बर को

इटावा (उप्र।

इटावा हिंदी सेवा निधि का राष्ट्रीय अधिवेशन १७ दिसम्बर को होगा। आयोजन और सम्मान समारोह दोपहर पौने १.४५ बजे से शुरू होगा।
न्यास के महासचिव प्रदीप कुमार (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने बताया कि, विशेष रूप से इस वर्ष शान्ति भूषण स्मृति सम्मान प्रख्यात विधिवेत्ता नवीन सिन्हा एवं पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी स्मृति सम्मान न्यायमूर्ति उमेश चन्द्र शर्मा को प्रदत्त किया जाएगा। संस्था जन्मशती दशक में १०० वर्षीय रामदरश मिश्र साहित्य भूषण को जन्मशती सम्मान से विभूषित करेगी।

दूसरे सत्र में सायं ६ बजे काव्य गोष्ठी डॉ. जया वर्मा (वरिष्ठ साहित्यकार, यूनाइटेड किंगडम) की अध्यक्षता में होगी।