कुल पृष्ठ दर्शन : 116

You are currently viewing डॉ. मधुकांत को मिलेगा राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान-२०२३

डॉ. मधुकांत को मिलेगा राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान-२०२३

फिरोजाबाद (उप्र)।

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट (फिरोजाबाद) द्वारा पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान-२०२३ के लिए संस्था के प्रबंधक सचिव कृष्ण कुमार ‘कनक’ की घोषणा अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर २५ विधाओं के साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुकांत को पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति में बनारसी दास नाट्य श्री अलंकरण २०२३ के लिए नाटक संग्रह ‘युवा नाट्यमाला’ को सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चयनित किया गया है।
यह सम्मान समारोह १०-११ फरवरी को फैजाबाद नगर में होगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि के सभी सम्मानित साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और नगद राशि दी जाएगी।

बता दें कि, हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सूर पुरस्कार से अलंकृत डॉ. मधुकांत की विभिन्न विधाओं में १८७ पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनका २७ भाषाओं में अनुवाद व कई विश्वविद्यालय से शोध कार्य हो चुका है। हरियाणा के अनेक साहित्यकारों, समाजसेवी व रक्तदानी संस्थाओं ने आपको हार्दिक बधाई प्रेषित की है।