कुल पृष्ठ दर्शन : 250

You are currently viewing एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ भोपाल में

एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ भोपाल में

🔹राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी ३ अगस्त को उद्घाटन

🔹६ अगस्त तक जुटेंगे १३ अन्य देशों के लेखक भी

भोपाल (मप्र)।

शहर में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम ३ से ६ अगस्त तक किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म इस ‘उन्मेष’ का उद्घाटन करेंगी।
‘उन्मेष’ में इस बार इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव के साथ ही संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘उत्कर्ष’ शीर्षक से लोक एवं जनजातिय प्रदर्शन कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी किया जा रहा है। दोनों समारोहों का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मु करेंगी। अकादमी से दी गई जानकारी के अनुसार ‘उन्मेष’ के कार्यक्रमों में लगभग १०० भाषाओं के ५७५ से अधिक लेखक सहभागिता कर रहे हैं। १३ अन्य देशों के लेखक भी उत्सव में शामिल होंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में कविता और कहानी पाठ के अलावा भारतीय काव्यशास्त्र, भारतीय भक्ति साहित्य, सागर साहित्य एवं विदेशी भाषाओं में भारतीय साहित्य का प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा और विचार-विमर्श होगा। साहित्य अकादमी और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस उत्सव में केरल-छत्तीसगढ़-तेलंगाना से राज्यपाल, फिजी के भारत में राजदूत कमलेश शशि प्रकाश तथा वरिष्ठ साहित्यकार एस.एल. भऐरपा, शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, वी.कामकोटि, ऑस्कर पुयोल, तुलसी दिवस और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आदि शामिल होंगे।