कुल पृष्ठ दर्शन : 78

You are currently viewing ‘विज्ञ छंद विज्ञान’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदित

‘विज्ञ छंद विज्ञान’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदित

दौसा (राजस्थान)।

हिन्दी साहित्य छंदान्वेषण कार्य में संलग्न बाबूलाल शर्मा ‘विज्ञ’ द्वारा रचित छंद ग्रंथ ‘विज्ञ छंद विज्ञान’ प्रकाशित हो रहा है। इसमें १०४१ प्रकार के छंद मय विधान व रचना उदाहरण के १०९२ पृष्ठ में समावेशित हैं। इस ग्रंथ को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में आवेदित किया गया है।
  समीक्षक व प्रकाशक संजय कौशिक ‘विज्ञात’ ने बताया कि, इस ग्रंथ की गुणवत्ता के आधार पर रचनाकार श्री शर्मा को कई देशी-विदेशी संस्थानों से मानद डॉक्ट्रेट उपाधि मिल चुकी है। इस गुणवत्ता के अनुसार इसको वैश्विक कीर्तिमान प्राप्ति हेतु आवेदन में भेजा गया है।    
    श्रीमती पुष्पा शर्मा ‘कुसुम’ ने बताया कि, हिन्दी साहित्य छंद क्षेत्र में यह एक विशिष्ट और कालजयी ग्रंथ सिद्ध होगा। छंदान्वेषण व छंद शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु यह एक विशिष्ट ग्रंथ है। श्री शर्मा को 

साहित्य सेवार्थ इस महनीय कार्य के लिए बधाइयाँ प्राप्त हो रही है।