कुल पृष्ठ दर्शन : 7

You are currently viewing कहानी प्रतियोगिता के परिणाम जारी

कहानी प्रतियोगिता के परिणाम जारी

जयपुर (राजस्थान)।

‘साहित्य समर्था’ पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता २०२३ के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार रेणू मंडल (मेरठ), द्वितीय नीलिमा शर्मा (दिल्ली)-प्रगति गुप्ता (जोधपुर) एवं तृतीय डॉ. बजरंग सोनी (जयपुर) को मिला है।
प्रतियोगिता संयोजक नीलिमा टिक्कू ने बताया कि, प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश आदि से कुल १७० कहानियाँ प्राप्त हुई। परिणाम
अनुसार प्रथम पुरस्कार
कहानी ‘नेम प्लेट’, द्वितीय दिल दिल्ली तन देहरादून’- ‘शय और मात’ तथा तृतीय (प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि) डॉ. सोनी को देना तय किया गया है। डॉ. कुमुद टिक्कू विशिष्ट कहानी पुरस्कार महाबीर राज़ी (आसनसोल) की ‘कितना ख़तरनाक होता है सपनों का मरना’ को मिलेगा। आपने बताया कि, चुनी हुई श्रेष्ठ कहानियाँ (प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र एवं राशि) लकी राजीव,
अर्पण कुमार, सुधा जुगरान,

डॉ. निरूपमा रॉय, डॉ. रंजना जायसवाल, इन्दु सिन्हा, डॉ. किसलय पांचोली व यशोधरा भटनागर आदि की हैं।