कुल पृष्ठ दर्शन : 10

You are currently viewing स्व. खरे की याद में हुई काव्य गोष्ठी

स्व. खरे की याद में हुई काव्य गोष्ठी

जबलपुर (मप्र)

सशक्त हस्ताक्षर की कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में हुई। संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ ने सभी अतिथियों व कवियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य यशोवर्धन पाठक रहे।
गोष्ठी की अध्यक्षता उदय भास्कर अम्बष्ठ ने की। विशिष्ट अतिथि पं. दीनदयाल तिवारी बेताल, प्राचार्य अभिजात कृष्ण त्रिपाठी और प्रो. मलय रंजन खरे की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर यशोवर्धन पाठक, उदय भास्कर अम्बष्ठ व पं. तिवारी का शाल, श्रीफल, मान-पत्र देकर सम्मान किया गया। गोष्ठी प्रसिद्ध शिक्षाविद् और युवा कवि स्व. इन्द्र बहादुर खरे की पुण्यतिथि के अवसर पर पुण्य स्मरण हेतु समर्पित थी। मुख्य अतिथि की आसंदी से यशोवर्धन पाठक ने उनसे जुड़े संस्मरण, व्यक्तित्व-कृतित्व व कविता पर प्रकाश डाला।
सरस्वती वंदना लखन रजक ने पेश की। शुरूआत राजकुमारी राज ने देवी की आराधना करके की। जी.एल. जैन ने हास्य व्यंग्य के तीर छोड़े। संदीप खरे ने गीत एवं वरिष्ठ कवयित्री निर्मला तिवारी ने करुण रस में डूबी प्रभावपूर्ण रचना पढ़ वाहवाही ली। आशुतोष तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर ने ठाकुर पर शानदार रचना पढ़ी। वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अरुणा पाण्डे ने प्रजातंत्र और मताधिकार पर दृष्टिकोण के साथ व्यंग्य का पुट लिए शानदार प्रस्तुति देकर मंच को नयी ऊँचाई दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी ने व्यक्त किया।