कुल पृष्ठ दर्शन : 234

You are currently viewing कहानी प्रति. में अरुण नैथानी को मिलेगा प्रथम पुरस्कार

कहानी प्रति. में अरुण नैथानी को मिलेगा प्रथम पुरस्कार

चंडीगढ़(पंजाब)।

साहित्यकार अरुण नैथानी को साहित्यिक संस्था ‘आधारशिला साहित्यम’ द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार कहानी ‘शेरू लौट आया’ हेतु दिया जाएगा।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. अनिता ‘सुरभि’ ने बताया कि, पुरस्कार वितरण समारोह २१ अक्टूबर को प्रातः ११ बजे पंजाब कला भवन (चंडीगढ़) में होगा। पुरस्कार में ३१०० रुपए भेंट किए जाएंगे। मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक चंद्र त्रिखा होंगे। द्वितीय पुरस्कार में अपूर्वा चौमाल और तृतीय के लिए इंद्रजीत कौशिक का चयन किया गया है।