कुल पृष्ठ दर्शन : 268

You are currently viewing लेखिका रेखा जैन होंगी २२ अक्टूबर को सम्मानित

लेखिका रेखा जैन होंगी २२ अक्टूबर को सम्मानित

जयपुर (राजस्थान)।

राजकीय उ.प्रा.वि. की अध्यापिका रेखा जैन ‘प्रकाश’ को समर्पण संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्र स्तरीय समाज समर्पण गौरव २०२३ सम्मान समारोह में ‘मुंशी प्रेमचंद समर्पण समाज गौरव’ सम्मान से जयपुर में सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दौलत राम माल्या ने बताया कि, कार्यक्रम २२ अक्टूबर को सियान सभागार राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीलाल मीणा रहेंगे। श्रीमती जैन को सहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु यह सम्मान दिया जाएगा।