कुल पृष्ठ दर्शन : 0

कहानी संग्रह ‘अपराजिता’ का हुआ लोकार्पण

बीकानेर (राजस्थान)।

बीकानेर की साहित्यिक गतिविधियों के साक्षी महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में वी.आर. फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए समारोह में सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी द्वारा रेणु बाला चौहान की पुस्तक ‘अपराजिता’ (कहानी) का लोकार्पण किया गया।
   इसका शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल सोलंकी ने स्वागत उदबोधन दिया। डॉ. नमामी शंकर आचार्य ने संग्रह पर पत्र वाचन करते हुए प्रत्येक कहानी एवं उसके पात्रों की विशेषताओं को रेखांकित किया।
कथाकार रेणु बाला चौहान ने संग्रह के लेखन के दौरान हुए अनुभवों एवं घटनाओं को बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोविन्द माथुर ने कहा कि अपने अनुभव, विचारों और परिवेश को साहित्य की विभिन्न विधाओं में स्पष्ट रूप से व्यक्त किया जा सकता है। लेखिका का यह कहानी इस कसौटी पर खरा उतरता है।
मुख्य अतिथि व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने भी अपनी भावना प्रस्तुत की तो विशिष्ट अतिथि डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि इस कहानी संग्रह में लेखिका ने पात्रों का बेहद संवेदनशील चिक्ण किया है। साथ ही कुछ कहानियों में अंत को भी बहुत सुंदर से अभिव्यक्त किया गया है।