कुल पृष्ठ दर्शन : 0

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो…

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
***************************************

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
मैं अपनी नयनों से तुम्हें निहारती रही
तेरी धड़कनों के गीत गाती रही,
तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो
तेरे ही गीत मैं गाती रही, गुनगुनाती रही,
मस्ती में डोलती रही, मुस्कुराती रही।

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
धड़कन मेरी आती-जाती रही,
दिल घबराता रहा
तेरे लिए दिल तरसता रहा,
अपने को सँभालती रही।

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
मेरे ख़्वाबों में तुम आते-जाते रहे हो
मस्त होकर रिझाते रहे हो
मैं देख-देख मुस्काती रही,
अपने दिल को बहलाती रही।

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
तुमसे न जुदा हो पाऊँगी कभी
मैं हमेशा तेरी कहलाऊँगी
रहेगा इंतज़ार हर पल तेरा ही,
सारी दुनिया ढूँढ लो, मिलेगी नहीं कोई मुझ जैसी।

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
मैं हर पल बसी हूँ दिल में तेरे ही
मेरी धड़कनों को बढ़ा देती हैं हर पल यादें तेरी,
रातों में बेचैन कर देती है सूरत तेरी
मैं तेरी साँसों में हर पल बसी रहती हूँ।

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
मेरे जीवन को जिसने महका दिया
उस जीवन के बंधन तोड़कर,
मेरी रूह में बस जाती।

तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो,
मन बहलता नहीं तेरे सिवाय किसी से
मैं आ रही हूँ सारे बंधन तोड़कर।
तेरे पास सदा के लिए ही,
तुम्हीं हो, तुम्हीं हो, तुम्हीं हो॥