कुल पृष्ठ दर्शन : 3

कहानी संग्रह ‘उसके गुलमोहरी रंग’ पर हुई परिचर्चा

दिल्ली।

कस्तूरी मंच द्वारा आयोजित ‘किताबें बोलती हैं, सौ लेखक, सौ रचना’ श्रृंखला के अंतर्गत प्रतिष्ठित साहित्यकार उमंग जौली सरीन के चर्चित कहानी संग्रह ‘उसके गुलमोहरी रंग’ पर भावसमृद्ध परिचर्चा साहित्य अकादमी सभागार में सफलतापूर्वक हुई। मुख्य वक्ता प्रो. साधना अग्रवाल (कमला नेहरू कॉलेज) ने उमंग जी के संग्रह की गहन, सटीक और विश्लेषणात्मक समीक्षा प्रस्तुत करते हुए उसकी संवेदनात्मक परतों, स्त्री मन की जटिलताओं और सामाजिक यथार्थ के विविध आयामों को अत्यंत प्रभावी ढंग से उद्घाटित किया।