कुल पृष्ठ दर्शन : 86

You are currently viewing काव्य पाठ व सम्मान के साथ मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’

काव्य पाठ व सम्मान के साथ मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’

प्रयागराज (उप्र)।

अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच (प्रयागराज) के तत्वावधान में काव्य पाठ व सम्मान समारोह के साथ ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ तपोवन पार्क में मनाया गया, जिसमें सैकड़ों महिला, छात्राएं, कवि आदि शामिल हुए। अध्यक्षता डॉ. रश्मि शुक्ला ने की। इस मौक़े पर कवि-कवियित्रियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत की, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
इस आयोजन का संयोजन डॉ. स्नेह सुधा ने किया। मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल ने शुभकामनाओं के साथ महिलाओं के सशक्त होने की बात कही। विशिष्ट अतिथि में डॉ. विनीता विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका पांडे, श्रीमती मंजू पाठक व संरक्षक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय शामिल रहे। शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात डॉ. चंदना मुखर्जी ने सरस्वती वंदना तथा डॉ. शुक्ला ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर तालियाँ बटोरी। तत्पश्चात काव्य पाठ में कीर्ति जायसवाल, सौम्या शुक्ला, मोहिनी और राधा शुक्ला आदि ने भरपूर मनोरंजन किया।
संचालन डॉ. शुक्ला ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक आर. एस. वर्मा ने दिया।