कुल पृष्ठ दर्शन : 409

You are currently viewing काव्य संग्रह ‘कलयुग’ विमोचित

काव्य संग्रह ‘कलयुग’ विमोचित

जांजगीर चांपा (छग)।

कवयित्री श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ द्वारा रचित पांचवे काव्य संग्रह (खण्ड काव्य) के रूप में ‘कलयुग’ का विमोचन माँ वैष्णोदेवी के दरबार (कटरा) में हसदेव सेवा समिति चांपा के प्रमुख सदस्य भृगुनंदन शर्मा और पं. वेदनाथ तिवारी द्वारा किया गया। इन्होंने अपने उद्बोधन में खण्ड काव्य को सम-सामायिक व वर्तमान परिस्थिति का आईना बताया। श्रीमती तिवारी को समिति की ओर से शुभकामना के साथ शगुन की राशि दी गई। इस अवसर पर मनोज विरानी, पपन चेतानी, चैतन्य द्विवेदी, पवन शर्मा, ओ.पी. शर्मा एवं अन्य तीर्थ यात्री भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश तिवारी ने किया।