डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’
सोलन (हिमाचल प्रदेश)
******************************************
सतरंगी दुनिया – ४२…
मुर्गी, मछली, बकरी और सूअर नवरात्रि के ९ दिन आराम से गुजार कर आने वाले कल के लिए सोच रहे थे, कि कल से फिर उनकी कटाई चालू हो जाएगी। काश! कोई ऐसा त्योहार आ जाये जिसमें साल के तीन सौ पैंसठ दिन मांसाहार पर पाबंदी हो तो ये सभी जानवर अपनी सारी ज़िंदगी चिंतामुक्त जी सकते हैं।
यदि आप अपनी बात ईश्वर तक पहुंचाना चाहते हैं, तो शिकायत वाली नहीं, बल्कि शुक्रिया वाली लाईन में लगें, क्योंकि शिकायत वाली लाईन में भीड़ बहुत होती है।
यदि हम स्वाद को छोड़ दें तो शरीर को फायदा, विवाद छोड़ दें तो संबंधों को फायदा, और व्यर्थ की चिंता छोड़ दें तो हमारा जीवन सुखी हो सकता है।
सिर्फ शादी ही ऐसी दुर्घटना है, जिसमें चोट लगने से पहले ही आपको हल्दी लगा दी जाती है।
रिश्ता हमेशा दिल से रखिए, क्योंकि खून का रिश्ता तो मच्छर के साथ भी होता है।”
आजकल जितना अंगूठा हमारा फोन पर चलता है, उतना यदि माला पर चलता तो आज हम भगवान के बगल में बैठे होते।
पत्नी- आज हमारी शादी को पच्चीस साल हो गये, कैसे गुजरे पता ही नहीं चला। पति ने जवाब दिया- समय का पता कैदी को चलता है, जेलर को नहीं।
अजीब है जमाना, या कहें कि दुनिया गोल है; क्योंकि बेरोजगारी से तंग होकर जो शख्स बाबा बनता है लोग उसके पास रोजगार के लिए ताबीज लेने पहुँच जाते हैं।
देखिए आजकल के विद्यार्थी-
अध्यापक ने पूछा- सत्य और भ्रम में क्या अंतर है ? छात्र ने उत्तर दिया- सर आप पढ़ा रहे हैं, ये सत्य है और हम पढ़ रहे हैं, यह आपका भ्रम है।
कुंवारे सोचते हैं कि शादीशुदा खुश हैं, शादीशुदा सोचते हैं कि कुंवारे खुश हैं। दोनों में सिर्फ फर्क इतना है कि शादीशुदा दिन में सोचते हैं और कुंवारे रात में।
अजीब बात है – खुद के बेटे भले बेरोजगार बैठे हों, पर दामाद सबको सरकारी नौकरी वाला चाहिए।
पहले कहते थे कि बुरा वक़्त आसानी से नहीं कटता है, परन्तु आजकल अगर आपका मोबाइल चार्ज है, तो बुरा वक़्त भी कट जाएगा। मैंने स्वामी जी से पूछा- जो सुंदर हो, सुशील हो, लकी हो, बुद्धिमान हो, पति को समझती हो और उससे न लड़ती हो, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं ? स्वामी जी ने उत्तर दिया,- इसे मन का वहम कहते हैं।
स्कूल में मास्टर जी ने बताया था कि पेड़ से हमें शीतल छाया मिलती है। २:: दिन से पेड़ के नीचे बैठा हुआ हूँ, न शीतल आई; न छाया। ज़िंदगी में हमेशा हँसते रहिए, क्योंकि उदास रहने से परेशानियाँ दूर नहीं हो जाएगी। विदेशों में तेज महिलाओं के लिए करते हैं-“शी इज वैरी टेलेंटेड”, और हमारे यहाँ कहते हैं कि “फलाने की बहू ऐसी है, कि सबको बेच खाय।”
‘उल्लू’ एक ऐसा शब्द है, जिसे बोलने पर मुँह भी उल्लू जैसा बन जाता है। विश्वास ना हो तो बोलकर देख लीजिए। आजकल के जमाने में आँख बंद करने से नींद नहीं आती, बल्कि नेट बंद करने पर आती है।
पत्नीयाँ कितनी शरीफ होती हैं, भले ही अपने पति को डरा के रखती है, लेकिन७ सखी-सहेली और पड़ोसियों से कहती हैं- “उनको पता चलेगा तो मुझे कच्चा खा जाएंगे।”
जमाना कितना आगे बढ़ गया है, देखिए हमारे पूर्वज पत्थरों से आग लगाते थे और हम आजकल बातों से ही लगा देते हैं। मेरे साथ हमेशा उल्टा ही होता है, जब मेरी कार्टून देखने की उम्र थी, तो मुझे न्यूज देखना पड़ती थी, क्योंकि पापा के हाथ में रिमोट होता था। आज न्यूज देखने की उम्र में कार्टून देखना पड़ता है, क्योंकि रिमोट पोते के हाथ में होता है।
मैंने भगवान से पूछा- भगवन् आप मेरी सुनते क्यों नहीं हो ? प्रभु ने मुस्कराते हुए उत्तर दिया,- तेरी गलत हरकतों की वजह से मैंने तुम्हें ब्लाक करके रखा है। हमारे देश में राय देने वालों की कोई कमी नहीं है। इस बारे में आपकी क्या राय है ?
आधुनिक युग में साँप भी नेताओं से डरते हैं, क्योंकि डसने पर नेता नहीं, साँप मरते हैं।
परिचय-डॉ. प्रताप मोहन का लेखन जगत में ‘भारतीय’ नाम है। १५ जून १९६२ को कटनी (म.प्र.)में अवतरित हुए डॉ. मोहन का वर्तमान में जिला सोलन स्थित चक्का रोड, बद्दी (हि.प्र.)में बसेरा है। आपका स्थाई पता स्थाई पता हिमाचल प्रदेश ही है। सिंधी,हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखने वाले डॉ. मोहन ने बीएससी सहित आर.एम.पी.,एन. डी.,बी.ई.एम.एस., एम.ए., एल.एल.बी.,सी. एच.आर.,सी.ए.एफ.ई. तथा एम.पी.ए. की शिक्षा भी प्राप्त की है। कार्य क्षेत्र में दवा व्यवसायी ‘भारतीय’ सामाजिक गतिविधि में सिंधी भाषा-आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रचार करने सहित थैलेसीमिया बीमारी के प्रति समाज में जागृति फैलाते हैं। इनकी लेखन विधा-क्षणिका, व्यंग्य लेख एवं ग़ज़ल है। कई राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन जारी है। ‘उजाले की ओर’ व्यंग्य संग्रह प्रकाशित है। आपको राजस्थान से ‘काव्य कलपज्ञ’,उ.प्र. द्वारा ‘हिन्दी भूषण श्री’ की उपाधि एवं हि.प्र. से ‘सुमेधा श्री २०१९’ सम्मान दिया गया है। विशेष उपलब्धि-राष्ट्रीय अध्यक्ष (सिंधुडी संस्था)होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-साहित्य का सृजन करना है। इनके लिए पसंदीदा हिन्दी लेखक-मुंशी प्रेमचंद एवं प्रेरणापुंज-प्रो. सत्यनारायण अग्रवाल हैं। देश और हिंदी भाषा के प्रति आपके विचार-“हिंदी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिले,हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए। नई पीढ़ी को हम हिंदी भाषा का ज्ञान दें, ताकि हिंदी भाषा का समुचित विकास हो सके |