कुल पृष्ठ दर्शन : 1419

You are currently viewing गांधी स्मृति पुरस्कार से डॉ. सुशीला सालगिया पुरस्कृत

गांधी स्मृति पुरस्कार से डॉ. सुशीला सालगिया पुरस्कृत

रतलाम (मप्र)।

शीतल धाम रतलाम में भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब तथा जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव के अवसर पर पूर्व प्राचार्या डॉ. सुशीला सालगिया को उनकी वृहद साहित्य सेवा के लिए बागड़ गौरव स्व. श्री सोहनलाल गांधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के प्रायोजक हसमुख जैन गांधी इन्दौर हैं। डॉ. सालगिया को शॉल, श्रीफल, माला, प्रशस्ति-पत्र के साथ ही पुरस्कार राशि दी गई। शीतल तीर्थ की अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन ने डॉ. सालगिया के सम्मान को उनकी पाँच दशकों की साहित्य सेवा का सम्मान बताते हुए नारी जगत का गौरव बताया।

अनुपमा राजेन्द्र जैन सनावत ने बताया कि, अतिथि सम्पादक निधि-सुनील जैन, सम्पादक अनूपचंद जैन, पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष कमल ठोलिया और संयोजक नरेन्द्र रारा उपस्थित रहे। डॉ. सालगिया का परिचय सुरेन्द्र प्रकाश जैन ने दिया। प्रशस्ति वाचन महेन्द्र बैराठी ने किया। संचालन राजेन्द्र जैन महावीर ने किया।