कुल पृष्ठ दर्शन : 1060

You are currently viewing डॉ. सपना साहू ‘स्वप्निल’ बनीं परिषद् की महिला इकाई प्रदेशाध्यक्ष

डॉ. सपना साहू ‘स्वप्निल’ बनीं परिषद् की महिला इकाई प्रदेशाध्यक्ष

इन्दौर (मप्र)।

कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित अन्य प्रकोष्ठ व प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें संस्थापक गोविन्द गुप्ता व मुकेश पटेल ने इन्दौर की लेखिका सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’ को प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
     परिषद् की कार्यकरिणी में विदेश से भी साहित्यकारों को संरक्षक मंडल में स्थान मिला है। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. ममता सैनी (तंजानिया), इंदू नांदल (इंडोनेशिया), शिखा पोरवाल (कनाडा), धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख डॉ. सौरभ पांडे, विक्रम विवि (उज्जैन) की सीमा पांड्या और दुबई से अनु बाफना सहित कई को स्थान मिला है। इसी तरह विभिन्न प्रदेशों व राष्ट्रीय इकाई के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई है। इसी कड़ी में डॉ. साहू को महिला साहित्य इकाई का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। परिषद् देश भर में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से साहित्यिक कार्यों को सम्पादित कराएगी।