कुल पृष्ठ दर्शन : 632

You are currently viewing ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से रश्मि ‘लहर’ सम्मानित

‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से रश्मि ‘लहर’ सम्मानित

लखनऊ (उप्र)।

गोमती नगर (लखनऊ) स्थित उर्दू अकादमी सभागार में अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले २५ लोगों को दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन द्वारा ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इसमें रचनाकार रश्मि ‘लहर’ को साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य रूप से कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेता अपर्णा यादव तथा कार्यक्रम संयोजिका रागिनी श्रीवास्तव व सह- संयोजिका शताक्षी गुप्ता शामिल रहीं। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि, इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होगी।