कुल पृष्ठ दर्शन : 197

You are currently viewing नेपाल में हुआ विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह-२०२३

नेपाल में हुआ विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह-२०२३

नेपालगंज (नेपाल)।

नेपाल में ऐतिहासिक विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह- २०२३ का आयोजन भव्यता पूर्वक हुआ। नेपाल भारत के बीच साहित्यिक पर्यटन के विकास, देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल में हिंदी भाषा तथा साहित्य के प्रचार- प्रसार, साहित्य, शिक्षा तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रोत्साहित करने सहित नेपाल-भारत के बीच साहित्यिक, सांस्कृतिक सम्बंध को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह समारोह किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने की। प्रमुख अतिथि नेपाल की सबसे बड़ी सरकारी साहित्यिक संस्था नेपाल राजकीय प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सचिव सनत रेग्मी रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सपना अग्रवाल, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव पुरु, डॉ. मक्खन लाल तंवर, डॉ. राम बहादुर मिश्र, दिनेश श्रीवास्तव तथा सपना बनर्जी, डॉ. नमिता जैन तथा जगदीश कुमार रहे। इस मौके पर देश- विदेश की ४० महान प्रतिभाओं को विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, स्मृति पदक आदि से सम्मानित किया गया। भारत के उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर से मुझे भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भव्य काव्य सम्मेलन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भिवानी से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र सिंह ने की। सम्मेलन में दर्जनों कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन हर्षित किया। उत्कृष्ठ २ रचनाओं के रचनाकारों को धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह काव्य सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार किया गया। समारोह में आधा दर्जन पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। आयोजन का संचालन राजपाल तथा प्रतोष मिश्रा ने किया।

Leave a Reply