कुल पृष्ठ दर्शन : 183

You are currently viewing ‘न्यायपालिका में भारतीय भाषाएं’ पर २९ मई को गोष्ठी

‘न्यायपालिका में भारतीय भाषाएं’ पर २९ मई को गोष्ठी

मुम्बई(महाराष्ट्र)।

केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद तथा विश्व हिंदी सचिवालय के तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार की ओर से रविवार २९ मई २०२२ को शाम ६ बजे वेब संगोष्ठी आयोजित होगी। ‘न्यायपालिका में भारतीय भाषाएं’ विषय पर आयोजित इस गोष्ठी के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे (पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय) व मुख्य अतिथि मनन कुमार (अध्यक्ष, बार काउन्सिल ऑफ इंडिया) होंगे। सम्मेलन के निदेशक डॉ. एम.एल. गुप्त ‘आदित्य’ ने बताया कि, विशिष्ट वक्ता इंद्रदेव प्रसाद (अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय), नवीन कौशिक(अधिवक्ता, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय), राहुल देव (वरिष्ठ पत्रकार और भाषा कर्मी) रहेंगे। सान्निध्य अनिल जोशी (उपाध्यक्ष,केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल, भारत सरकार) का रहेगा, जबकि संयोजक-जवाहर कर्नावट, विजय मिश्र और जयशंकर यादव हैं। संगोष्ठी में लिंक (http://us02web.zoom.us /j 85658452 884 Meeting ID:856 5845 2884 फेसबुक लिंक -http://www.faceboo k.com/VAISHVIKHINDIPARIVAR यू-ट्यूब लिंक-http://www.youtube.com/c/) से सभी सादर आमंत्रित हैं।

(सौजन्य:वैश्विक हिंदी सम्मेलन, मुंबई)

Leave a Reply