कुल पृष्ठ दर्शन : 290

You are currently viewing परिवार मिलन संस्था ने दिया काव्य-वीणा सम्मान

परिवार मिलन संस्था ने दिया काव्य-वीणा सम्मान

कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)।

जिस पुस्तक की भूमिका प्रातः स्मरणीय डॉ. कुँअर बैचेन ने लिखी, डॉ. शिव अम्बर ने लिखी, ग़ज़ल पुरोधा अशोक रावत ने लिखी, उस ग़ज़ल संग्रह ‘सन्नाटे भी बोल उठेंगे’ का विमोचन समारोह पूर्वक किया गया। इस संग्रह के रचनाकार प्रताप सिंह को तिलक से विभूषित कर श्रीफल के साथ नगद राशि भेंट की गई।
यह राशि श्री सिंह ने संस्था ‘शब्दाक्षर’ को दान कर दी। यह पुरस्कार-सम्मान पश्चिम बंगाल की संस्था परिवार मिलन द्वारा प्रदत्त की गई। यशस्वी विद्वान चिन्तक अध्यक्ष अरुण चूड़ीवाल द्वारा काव्य वीणा की अनुपम अनुकृति भी भेंट की गई। इस समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक दुर्गा व्यास ने किया।