कुल पृष्ठ दर्शन : 160

You are currently viewing पुण्य स्मृति में कराई हिन्दी विभाग ने काव्य-गोष्ठी

पुण्य स्मृति में कराई हिन्दी विभाग ने काव्य-गोष्ठी

अमृतसर (पंजाब)।

गुरु नानक देव विवि (अमृतसर) के हिन्दी विभाग द्वारा ख्यातिलब्ध आलोचक एवं मूल्यधर्मी साहित्यकार प्रो. रामसजन पाण्डेय की पुण्य स्मृति में आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने प्रो. पाण्डेय के सर्जनात्मक अवदान और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
आपने कहा कि प्रो. पाण्डेय आजीवन भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़े रहे। उन्होंने प्रो. पांडेय के साहित्यिक अवदान पर पत्रिका के विशेषांक और स्मृति-ग्रंथ के प्रकाशन की योजना सामने रखी। इस साल का प्रो. पाण्डेय स्मृति सम्मान हिन्दी जगत की नामचीन शख्सियत और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (धर्मशाला) के कुलपति पद्मश्री प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी को दिए जाने की घोषणा भी की गई।

रोहतक से डॉ. अंजू शर्मा ने खूबसूरत काव्य-गोष्ठी के लिए आभार जताया और कहा कि प्रो. पाण्डेय सदैव हमारे दिलो-दिमाग में रहेंगे तथा हम उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रो. वशिष्ठ अनूप ने प्रो. पांडेय का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें हिन्दी जगत का उद्भट विद्वान और रूहानी शख्सियत बताया। आमंत्रित कवियों में श्वेता ग़ज़ल, राजेन्द्र वर्मा, विजय स्वर्णकार, डॉ. मनोज भारत और राधेश्याम शुक्ल आदि ने कविताओं, ग़ज़लों, रूपकों और मुक्तकों के माध्यम से समां बांधते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खूबसूरत संचालन जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी-विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार शुक्ल ने किया। डॉ. भारत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply