कुल पृष्ठ दर्शन : 214

You are currently viewing बाली में हुआ संग्रह ‘काव्य उड़ान-भारत से विश्व तक’ का विमोचन

बाली में हुआ संग्रह ‘काव्य उड़ान-भारत से विश्व तक’ का विमोचन

बाली (इंडोनेशिया)।

बाली में भारत के प्रधान कौंसल प्रकाश चन्द ने साझा काव्य संग्रह ‘काव्य उड़ान-भारत से विश्व तक’ का विमोचन किया। यह विभिन्न देशों में रह रहे १५ भारतीय कवियों की ७५ कविताओं का संग्रह है।
इसके मुख्य संपादक एवं समन्वयक इंडोनेशिया में रह रहे प्रसिद्ध भारतीय कवि आशीष शर्मा और कवयित्री योगिता शर्मा उप-संपादक हैं। आशीष शर्मा ने कहा कि एल.पी.जी.आई. साहित्य एसोसिएशन के सौजन्य से यह पुस्तक भारत माता के चरणों में समर्पित है।
विमोचन करते हुए प्रकाश चन्द ने सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में आशीष शर्मा की कविता ‘आज़ादी और नव चेतना’ का विशेष उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक भी समाज में एक सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

प्रसिद्ध कवि डॉ. विनोद शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी को बधाई दी। कवि प्रेम विज और प्रसिद्ध ग़ज़लकार सागर सूद ने भी बधाई संदेश भेजे। इंग्लैंड से कवयित्री वंदना खुराना, अमेरिका से सरस्वती सुरेश, भारत से डॉ. मितल मकरंद और विजेता भारद्वाज ने भी शुभकामनाएँ भेजीं। संचालन आशीष-कविता अरोड़ा (भारत) और अंजू पुरोहित (मलेशिया) ने किया।

Leave a Reply