कुल पृष्ठ दर्शन : 389

You are currently viewing बाल कहानी प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ १ अप्रैल तक स्वीकार्य

बाल कहानी प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ १ अप्रैल तक स्वीकार्य

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)।

गंगा अधिकारी स्मृति बाल कहानी प्रतियोगिता २०२४ (किशोर न्याय बोर्ड अल्मोड़ा के पूर्व सदस्य के.पी.एस.अधिकारी द्वारा पत्नी स्व. गंगा अधिकारी की स्मृति में) के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। उक्त के लिए १ अप्रैल तक जानकारी भेजनी होगी।

इस प्रविष्टि के तहत बच्चों के मन में वैज्ञानिक सोच जाग्रत करने विषयक १ बाल कहानी साफ लेख अथवा टंकित करवा कर भेजी जानी हैं। अधिकतम शब्द सीमा ८०० है। चयनित प्रथम ३ कहानियों पर क्रमशः २५००, १५०० तथा ११०० ₹ की राशि दी जाएगी। ५ अन्य श्रेष्ठ कहानियों पर १-१ हजार की राशि दी जाएगी। चयनित रचनाकारों को बालप्रहरी/बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा जून २०२४ में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित किया जाएगा। अपना विवरण पंजीकृत डाक से भिजवाना है। जानकारी के लिए ९४१२ १६२९५० पर संपर्क किया जा सकता है।